अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता की आयोजन समिति गठित

अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता की आयोजन समिति गठित

इटारसी। नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता की आयोजन समिति का गठन किया गया है। प्रतियोगिता की आयोजन समिति के संरक्षक मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा हैं। गांधी मैदान में प्रतियोगिता 04 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक होगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि समिति का गठन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करेगी। समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, श्रीमती गीता पटेल, श्रीमती अमृता ठाकुर, कल्पेश अग्रवाल, राकेश जाधव, श्रीमती मीरा यादव, मंजीत कलोसिया, श्रीमती नाजिया बेग, श्रीमती राजेश्री धूरिया, श्रीमती मनीषा अग्रवाल हैं। उपाध्यक्ष जिमी कैथवास, दिलीप गोस्वामी, नारायण सिंह ठाकुर, शिवकिशोर रावत, श्रीमती रमा चंद्रवंशी, श्रीमती गीतांजलि चौधरी, श्रीमती ज्योति बाबरिया, श्रीमती रफतजहां सिद्धीकी, अमित विश्वास, संजय ठाकुर, अमित कापरे, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती मनीषा कौर, राहुल प्रधान, कन्हैयालाल मिहानी, शुभम गौर, कुंदन गौर, श्रीमती सीमा भदौरिया, श्रीमती वंदना ओझा, श्रीमती तुलसा वर्मा, धरमदास मिहानी, श्रीमती कीर्ति दुबे, श्रीमती अंजलि प्रमोद कलोसिया, मनीष सिंह ठाकुर, अरविंद चंद्रवंशी, मनीष चौधरी, राजकुमार यादव, रमेश धूरिया, मुन्ना सिद्धीकी, अभिषेक साहू, हन्नू बंजारा, देवेंद्र पटैल, शहबाज खान, अनिल भदौरिया, अभिषेक ओझा, संजय दुबे, आशुतोष अग्रवाल, प्रमोद कलोसिया हैं। स्वागत अध्यक्ष की जिम्मेदारी शैलेंद्र दुबे को मिली है।

इसी तरह सचिव मयंक मेहतो, नितिन व्यास, आशीष मालवीय, बबीता चौहान, बसंत चौहान, विजय चौरे, भवानी दुबे, अभिषेक निर्मल, सौरभ चौधरी, संदीप तिवारी, शुभम राठौड़, संदेश मालोनिया, विनायक दुबे, मनोज पोपली हैं। सह सचिव गोविंद मेहतो, आशीष सोनी, शुभम पटेल, रिषभ चौहान, गौरव बडकुर, आकाश राजपूत, श्रेयांक तिवारी, सौरभ मेहरा, प्रशांत मनवारे, वीरेंद्र यादव, बिट्टू पासी, प्रशांत चौरे बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, तकनीकि प्रभारी दीपू अग्रवाल, सदस्य विचित्र सिंह, अंशु यादव, गोपी सिंह, चंदन बाथरी, असलम खान, आर्यन पटेल, डब्ल्यू यादव, पवन उसरेटे, रिषभ दुबे, लालता चौरे, सुरेश सोनी, राजेश सोनी, रूपेश शर्मा, गौरव कौरी, प्रदीप सोनी हैं। इसी तरह मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार रोहित नागे, राजकुमार बाबरिया, कृष्णा राजपूत, कन्हैया गिरी गोस्वामी, भूपेंद्र विश्वकर्मा, गिरीश पटेल, अरविंद शर्मा, राहुल सरन, इंद्रपाल सिंह, रामबाबू अहिरवार, कुशल नवथले, राहुल अग्रवाल हैं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!