इटारसी। परशुराम सेना (Parashuram Sena)जिला संगठन द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज युवा सम्मेलन रविवार को श्री परशुराम भवन (Shri Parashuram Bhavan) में संपन्न हुआ।सम्मेलन में समाज के युवाओं के संरक्षण, संगठन विस्तार और युवा वर्ग को संगठन से जोडऩे पर चर्चा की गई। शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन से हुआ। अध्यक्षीय भाषण सेना के जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे ने देेते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा, समाज के युवाओं के कल्याण, सुरक्षा, रोजगार एवं एकजुटता के प्रयास किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने युवाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने का संदेश देते हुए कहा कि हम एक रहेंगे, तो हर परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी चिंता हमारे रोजगार की है, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। आगामी परशुराम जयंती महोत्सव में सभी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु योजना तैयार की गई।
कार्यक्रम के दौरान परशुराम सेना के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र से सम्मानित किया। मंच पर ओझा के साथ मानवेन्द्र पांडेय, श्रीकांत तिवारी, आरएस तिवारी, सुनील बाजपेयी, अशोक शर्मा, रज्जन दीक्षित, मधुकर व्यास, अशोक दुबे, संजय दुबे, सत्येंद्र अवस्थी, केलू उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, आशीष दुबे, दर्शन तिवारी, राजा तिवारी, सम्राट तिवारी, सिवनी अध्यक्ष विकास पाठक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, गोपाल शर्मा, सर्वेश शर्मा, आलोक दीक्षित, आलोक तिवारी, दीपक श्रोती, उत्सव दुबे, नीलेश पराशर, सचिन तिवारी, अंकित तिवारी, शिवम पांडेय, राहुल दुबे ने युवाओं का स्वागत किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
परशुराम सेना के सम्मेलन में युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com