इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा शक्ति केंद्र क्रमांक 1 सरदार पटेल नगर के अंतर्गत बूथ क्रमांक 173 पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, शक्ति केंद्र संयोजक एवं पार्षद मनजीत कलोसिया, भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, भाजपा महामंत्री सौरभ मेहरा, कैलाश रायकवार, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौहान, मयूर मालवीय, संदीप तिवारी, रुद्र चौरे, शुभम गौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।