भोपाल। रेलवे (Railway) ने यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 01903/01904 प्रयागराज जंक्शन-पनवेल-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल की परिचालन अवधि को तीन-तीन ट्रिप बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे ने गाड़ी संख्या 01903 प्रयागराज-पनवेल एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.12.2021 से 02.01.2022 तक (तीन ट्रिप) प्रति रविवार को प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से 17.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 04.05 बजे बीना, 05.55 बजे भोपाल, 08.00 बजे इटारसी और 20.50 बजे पनवेल स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01904 पनवेल-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल 20.12.2021 से 03.01.2022 तक (तीन ट्रिप) प्रति सोमवार को पनवेल स्टेशन से 22.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 11.55 बजे इटारसी, 13.50 बजे भोपाल, 16.05 बजे बीना, अगले दिन 03.55 बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नैनी, शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, महाराज छत्रसाल, खरगापुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर/डी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।
प्रयागराज-पनवेल-प्रयागराज स्पेशल अवधि बढ़ी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







