---Advertisement---

सीवर लाइन और टैंक की सफाई के दौरान सावधानी के निर्देश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • स्वास्थ्य समिति सभापति ने कहा, सेफ्टी उपकरण का उपयोग करें
  • ग्वालियर में दो स्वच्छता दूतों की मृत्यु के बाद सभापति ने ली बैठक

इटारसी। नगर पालिका के स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव (Rakesh Jadhav) ने समस्त स्वच्छता दूतों से सीवर लाइन और टैंक सफाई के दौरान सेफ्टी उपकरणों का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन और टैंक सफाई के दौरान सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर स्वच्छता दूत अपना भी ध्यान रखें।

नगरपालिका इटारसी के स्वास्थ्य विभाग ने आज नगरपालिका सभागृह में स्वच्छता विभाग की बैठक रखी। स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव ने कहा कि स्वच्छता सैनिकों को सीवर लाइन व टैंक सफाई के दौरान सेफ्टी उपकरण का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। स्वच्छता के साथ-साथ हमें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। जाधव ने ग्वालियर (Gwalior) में सीवर लाइन सफाई के दौरान हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए सभी स्वच्छता सैनिकों को सचेत किया।

सभापति राकेश जाधव ने कहा कि बरसात आने में कुछ दिन ही शेष है, हमें काम में तेजी लाना होगा। वार्ड पार्षदों से संपर्क कर वार्ड जमादार सभी पुलिया, नालियों की सफाई शीघ्र करें ताकि नागरिकों को परेशानी न हो साथ ही कर्मचारियों का मेडिकल चेक अप (Medical Check Up) व प्रधानमंत्री बीमा योजना (Pradhan Mantri Bima Yojana) में 330 रुपए सालाना बीमा करने की बात भी कही।

पार्षद नारायण ठाकुर (Narayan Thakur) ने वार्ड में नालों के गहरीकरण करने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कमचारी बढ़ाने की बात रखी। पार्षद श्रीमती मनीषा कौर बंजारा (Mrs. Manisha Kaur Banjara) ने वार्ड में मच्छरों से निजात मिल इसके लिए फॉगिंग मशीन (Fogging Machine) चलाने व वार्ड में जेसीबी मशीन से अन्य स्थानों की सफाई की बात रखी। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य निरीक्षक आरके तिवारी (RK Tiwari), कमलकांत बडग़ोती (Kamalkant Badgoti), जगदीश पटेल (Jagdish Patel), राजेंद्र मालवीय (Rajendra Malviya) सहित वार्ड जमादार मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.