राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Post by: Poonam Soni

Bachpan AHPS Itarsi

राम तेरी गंगा मैली फिल्म में हीरो रहे थे

MUMBAI: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और रणधीर कपूर (Raddheer Kapoor) के छोटे भाई राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर ने दी राजीव के निधन की जानकारी
रणधीर कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। मैं हॉस्पिटल में हूं और उनकी बॉडी का इंतजार कर रहा हूं।’ वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी।

राजीव को राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी पहचान
राजीव कपूर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। राजीव नाग नागिन और अंगारे जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर आ अब लौट चलें को प्रोड्यूस किया था। 1986 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर प्रेम ग्रंथ में राजीव डायरेक्टर थे।

7 महीने पहले ऋषि कपूर का निधन हुआ था
राजीव के मंझले भाई ऋषि कपूर का निधन 7 महीने पहले ही हुआ था। दो साल तक कैंसर से लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी।

दोबारा बाप बेटे ने नहीं किया साथ में काम
‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद राज कपूर ने दोबारा कभी राजीव को लेकर कोई फिल्म नहीं बनाई। इस बात से राजीव पापा राज से बेहद नाराज थे। राजीव ने ‘लवर ब्वॉय’, ‘हम तो चले परदेस’, ‘अंगारे’, ‘शुक्रिया’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाए। कहा जाता है कि वे पिता से इतने ज्यादा नाराज थे कि उनके मरने के बाद वो अंतिम संस्कार में भी नहीं गए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!