इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रात: 11 बजे शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टॉफ ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) की उद्देशिका, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। दोपहर बाद 3 बजे से महाविद्यालय के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब ने भारतीय संविधान की संरचना एवं आधारभूत विशेषताएं विषय पर बेविनार का आयोजन किया। क्लब की समन्वयक डा. रंधावा (Club Coordinator Dr. Randhawa) ने बताया कि कोरोना पेन्डेनमिक काल (Corona Pendemic Period) में बेविनार के माध्यम से ही आयोजन किया जा रहा है। छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक बेविनार में भाग लिया। विषय पर अपने विचार रखे, बेविनार में सौम्या खजुरिया, नोमिका यादव, दीपिका जनौरिया, रितु चौधरी, सृष्टि तिवारी, श्वेता सोनिया, इरेन रेली, हर्षिता गौतम, सृष्टि ठाकुर एवं शैक्षणिक स्टॉफ में डॉ. संजय आर्य, अमित कुमार ने विचार रखे। संचालन भैतिक शास्त्रय विभाग के शिरीश परसाई ने किया।
समन्वयक डा. रंधावा ने कहा कि किसी भी देश के संविधान को दो महत्वमपूर्ण पहलुओं पर परखा जा सकता है। प्रथम कि क्या वह अपने नागरिकों को राजनैतिक एवं आर्थिक स्थिरता देता है एवं दूसरा कि क्या देश का संविधान यह सुनिश्चित करता है कि उसके नागरिकों को उसके अधिकार प्राप्ति एवं सामाजिक न्याय मिलता रहे। भारतीय संविधान आज तक दोनों पहलुओं पर खरा उतरा है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीराम निवारिया (Principal in-charge Dr. Shriram Nivariya) ने कहा कि भारतीय संविधान भारत के 130 करोड़ लोगों को सुरक्षित और सहज जीवन जीने रूपी छत उपलब्धा कराता है। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अन्य संविधान निर्माता के हम ऋणी हैं। बेविनार में डॉ. कुमकुम जैन, मंजरी अवस्थी, आनंद कुमार पारोचे, डॉ. मुकेश कटकवार, डॉ. पुनीत सक्सेना, हेमंत गोहिया, डॉ. शिखा गुप्ता, पूनम साहू, तरुणा तिवारी एवं छात्रायें शामिल हुईं।