---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मतदान को राजी हुए सांकई और झालई गांव के निवासी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ किया था बहिष्कार

इटारसी। ग्राम पंचायत बाबईखुर्द (Gram Panchayat Babaikhurd) के विस्थापित गांव सांकई और विस्थापित ग्राम साकई (Sankai) ग्राम पंचायत बाबई खुर्द ब्लॉक केसला (Kesla) तहसील इटारसी (Itarsi) जमानी (Jamani) के पास विस्थापित गांव झालई (Jhalai) के निवासियों ने आज सुबह चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर गांव में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ आंदोलन कर दिया।

सिवनी मालवा विधानसभा (Seoni Malwa Assembly) के इन दोनों गांवों के ग्रामीणों ने आज सुबह से ही चुनाव का बहिष्कार किया था। एसडीएम नीता कोरी (SDM Neeta Kori) के प्रयास और जमानी गांव के समाजसेवी हेमंत दुबे (Hemant Dubey) के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार लंबे समय तक बातचीत और समझाईश पर ग्रामीण वोट डालने को राजी हुए। शाम 3 बजे तक ग्राम सांकई और झालई में सुचारू रूप से मतदान जारी था। ग्राम सांकई में 241 मतदाताओं में से 100 से अधिक एवं झालई में 98 में से 90 मतदाताओं ने अभी तक मतदान कर चुके थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.