---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

स्टीकर व सेल्फी से आरटीओ ने किया मतदान जागरूकता संदेश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। कलेक्टर (Collector) एवं सीईओ (CEO) के दिशा निर्देशानुसार स्वीप प्लान (Sweep Plan) के तहत आरटीओ निशा चौहान (RTO Nisha Chauhan) के नेतृत्व में आरटीओ विभाग की टीम द्वारा लगातार नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) के सभी ब्लॉक एवं तहसीलों में सरकारी, निजी तथा यात्री वाहनों में स्टीकर लगाकर तथा यात्रियों से चर्चा के माध्यम से 17 नवम्बर 2023 को विधानसभा चुनाव में नर्मदापुरम जिले में 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

वाहनों में स्टीकर (Sticker) के माध्यम से सभी क्षेत्रों तथा मार्गो में मतदान करने के लिए आरटीओ विभाग द्वारा संदेश भेजा जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों में मतदान हेतु प्रेरित किया जा सके, इसके अलावा आरटीओ विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने के लिए आने वाले युवाओं के लिए एक सेल्फी प्वाइंट (Selfie Point) बनाया गया है, जिसमें युवाओं द्वारा अपनी फोटो लेकर मतदान के महत्व की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयुक्त तथा कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ विभाग नर्मदापुरम द्वारा प्रत्येक नर्मदापुरम वासियों तक अलग-अलग समय पर अलग-अलग मध्यम से मतदान के लिए जन जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.