![सकल जैन समाज और रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा सकल जैन समाज और रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2022/08/3333.jpg)
सकल जैन समाज और रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा
इटारसी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज सकल जैन समाज इटारसी और रोटरी क्लब के पदाधिकारी ने एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) के सान्निध्य में तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा तारण तरन चैत्यालय से शुरू होकर जयस्तम्भ, सराफा बाजार, द्वारकाधीश मंदिर और लाइन एरिया से होकर महावीर भवन में समाप्त हुई। इस यात्रा में जयस्तम्भ पर राष्ट्रीय गीत गाये और नारे लगाये। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने तिरंगा यात्रा में मंगल पांडे, भारत माता और रानी लक्ष्मी बाई आदि स्वतन्त्रता सेनानी बने बच्चो को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर पार्षद कीर्ति दुबे उपस्थित थीं।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Itarsi News