111 लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, बांटे ट्रेक शूट और प्रमाणपत्र

111 लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, बांटे ट्रेक शूट और प्रमाणपत्र

राजेश शुक्ला, सोहागपुर। इंडियन ग्रामीण सर्विसेज (Indian Rural Services) के माध्यम से कामती रंगपुर (Kamti Rangpur) के उच्च माध्यमिक विद्यालय (Higher Secondary School) में 111 लड़कियों को आत्मरक्षा का 60 दिवस तक प्रशिक्षण दिया गया। जिसका समापन शुक्रवार को हुआ।

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Board) के द्वारा संचालित महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना (Safe Tourist Places Project) अंतर्गत यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार दुबे (Sanjeev Kumar Dubey), प्रभारी थाना प्रभारी मेघा उदैनिया ((Megha Udaniya)) ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण ले रही लड़कियों को ट्रैकसूट एवं सर्टिफिकेट वितरित किए। इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के पचमढ़ी संकुल प्रमुख अर्चना दास ने बताया प्रशिक्षण लेने बहुत दूर से लड़कियां जंगल के रास्ते आ रही है। यह प्रशिक्षण देने का उद्देश्य अगर किसी प्रकार की उनके साथ छेडख़ानी होती है तो बच्चों साहस के सहित परिस्थिति को सामना करें एवं खुद का रक्षा कर सकें।

इस परियोजना के माध्यम से 50 पर्यटन स्थल पर आसपास के स्कूल के 12 साल से ऊपर लड़कियों को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। कायक्रम में उपस्थित मेघा उदेनिया ने बालिकाओं को बताया अगर किसी प्रकार के घटनाएं तथा आपको कोई परेशान करता है तो आप लोग 100 नंबर डायल करके मदद मांग सकते हैं। संचालन विद्यालय के शिक्षक हरिराम कहार के ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी काकोरिया, मनोरमा प्रजापति, कराटे प्रशिक्षक जागेश लाल एवं स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!