---Advertisement---

सेन समाज का राष्ट्र की मुख्य धारा में जुड़कर धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सेन समाज (Sen Samaj) के आराध्य श्री सेन जी महाराज (Shri Sen Ji Maharaj) गोस्वामी तुलसीदास (Goswami Tulsidas) के समकालीन थे। बांधवगढ़ (Bandhavgarh) राज्य में पैदा होने के बाद उन्होंने राज दरबार की बहुत सेवा की। भगवान उन पर प्रसन्न भी हुए। उनके नाम पर ही सेन समाज पूरे राष्ट्र में धार्मिक और सेवा प्रकल्प करता है। इटारसी ( Itarsi) में सेन समाज का बड़ा योगदान है। राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर प्रत्येक कार्य में सहयोग करते हैं।

सेन समाज यदि जमीन खरीद लेगा तब हम सांसद और विधायक निधि से सेन भवन के लिए विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) से अनुरोध करेंगे और निश्चित ही वह हमारे अनुरोध को स्वीकार करेंगे। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) ने श्री सेन जी महाराज की 724 वी जयंती के अवसर पर पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम (Pandit Bhavani Prasad Mishra Auditorium) में आयोजित मुख्य समारोह में व्यक्त की। इस अवसर पर समाज सेवी प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) ने भी समारोह को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि पंकज चौरे ने निवृतमान अध्यक्ष धीरज सराठे की ओर से दिए जा रहे चार प्रशस्ति पत्रों को क्रमश: राकेश सेन, श्रीमती सुषमा सराठे, राजेश सराठे, एवं रामावतार सराठे को निरंतर किए योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर समाज की ओर से डॉ कृष्णा सराठे को स्किन एवं हेयर कट में विशेषता हासिल करने पर मानद उपाधि प्राप्त होने के लिए सम्मानित किया। कुमारी आरवी सेन को स्कूल में विशेष स्थान प्राप्त होने पर एवं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन वेस्ट जोन चैंपियनशिप में भाग लेने पर कुमारी समीक्षा सराठे एवं सन्नी सेन को सम्मानित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.