---Advertisement---

फैशन रियलिटी शो कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक की शूटिंग शुरू

By
On:
Follow Us

–  नई दिल्ली से पत्रकार उषा माहना :
नई दिल्ली। गोवा में शुरू होने वाले टेलीविज़न फैशन वीक , कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक एमटीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा और अपलाइव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक एक फैशन शो है जो, देश भर के सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों और प्रतिभाशाली मॉडलों को एक मंच प्रदान करने का काम करेगा।
निर्देशक विनायक शर्मा और मोनिका खेरा के मुताबिक यह शो रियलिटी के साथ-साथ फैशन रनवे भी है। लग्जरी लाइफस्टाइल फैशन वीक में 3 एपिसोड + 3 रिपीट एपिसोड होंगे जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 एपिसोड के साथ एमटीवी पर प्रसारित किए जाएंगे। सह-निर्माता विनीता शर्मा ने बताया कि “हमारा लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर अपलाइज है जो शूट का लाइव प्रसारण करेगा।”
शो के निर्माता अभिषेक खेरा ने बताया कि “यह शो महत्वाकांक्षी मॉडलों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने और रैंप पर अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु अवसर प्रदान करेगा। यह आयोजन फैशन उद्योग को एक नई दिशा देने वाला है।”
अभिषेक के अनुसार, “हमने ऑडिशन के लिए अधिकांश महानगरों का दौरा किया जैसे नई दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़, पुणे आदि। शो के लिए देश भर से प्रतिभाओं ने ऑडिशन दिया और हमने उन में से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों और मोडलो को चुन कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मोका दिया है।”
शो की प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि “शो का आयोजन मैजिकडस्ट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। “गोवा के बारिस में अगस्त के अंत तक आयोजित होने वाला कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक एक शानदार लाइफस्टाइल शो है जो भारत में फैशन और लाइफस्टाइल उद्योग को नया आयाम देगा।
आकांक्षा के मुताबिक इस शो के लिए फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री के टॉप नाम एक साथ आए हैं। लैकमे एकेडमी ने हमारे साथ हेयर स्टाइलिंग और मेकअप के लिए हाथ मिलाया है, वहीं हाइप हमारा फुटवियर पार्टनर है।
अभिषेक ने बताया कि इस शो का उद्देश्य राष्ट्रीय टेलीविजन पर डिजाइनरों की क्रिएटिविटी को उजागर करना है। हमारा उद्देश्य दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों को हमारे साथ शामिल करना है। यह शो युवा प्रतिभाशाली मॉडलों के लिए राष्ट्रीय टेलीविजन पर आने का एक अवसर है।
उन्होंने अंत में कहा कि इस मंच में प्रत्येक डिजाइनर के फैशन इंडस्ट्री में जीवन की कहानी, संग्रह और संघर्ष को भी दिखाया जाएगा ।

कार्यक्रम की जानकारी
यह शो रियलिटी के साथ-साथ फैशन रनवे भी है. लग्जरी लाइफस्टाइल फैशन वीक में 3 एपिसोड + 3 रिपीट एपिसोड होंगे जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 एपिसोड के साथ एमटीवी पर प्रसारित किए जाएंगे।कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक एक टेलीविजन पर प्रकाशित किये जाने वाला कार्यक्रम होगा।
आयोजन कर्ता : मैजिकडस्ट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड
सहायक : एमटीवी
लाइव स्ट्रीमिंग सहायक: अपलाइव (शूटिंग के दौरान हमारी कुछ प्रतिभाएं अपलाइव ऐप पर लाइव होंगी)
हेयर स्टाइल एवं मेकअप सहायक: लैकमे एकेडमी एपटेक द्वारा संचालित
फुटवियर सहायक : हाइप
फ्रोजेन फ़ूड सहायक : एसआरएस
आयोजन सहायक : मीडिया मेस्ट्रो
ओएचएच सहायक : प्रभातम
आधिकारिक डिजिटल मार्केटिंग सहायक: डैज़लेर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.