---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

कोरोना ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के दृष्टिगत सौंपे गये दायित्वों में लापरवाही बरतने पर महाप्रबंधक केसी सोनी इकाई –2 मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण होशंगाबाद को कलेक्टर धनजंय सिंह (Collector Dhananjay Singh) के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरियाम (District Panchayat Manoj Sariyam) द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि सोनी द्वारा जिले मे कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सौंपे गये महत्वपूर्ण दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। सौपे गये दायित्वों का तत्परतार्पूवक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुन: लापरवाही की दशा में उनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.