इटारसी। श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री बम बाबा दरबार (Shri Bam Baba Darbar) न्यास कालोनी में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) पर नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्री शतचंडी महायज्ञ (Shri Shatchandi Mahayagya) का आयोजन किया जा रहा है। 32 वे वर्ष में आयोजित इस भव्य अनुष्ठान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे श्री बम बाबा दरबार से कलशयात्रा (Kalash Yatra) प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए यज्ञस्थल तक पहुंचेगी।
समिति अध्यक्ष बीबी तिवारी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से देवपूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, माता की स्थापना दुर्गापाठ एवं रूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। 3 अप्रैल रविवार को अरणी मंथन एवं हवन प्रारंभ होगा। 3 से 10 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देवपूजन, दुर्गा पाठ अभिषेक एवं दोपहर 3 से 6 बजे तक यज्ञ होगा। यज्ञ पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 10 अप्रैल रविवार को दोपहर 12 बजे भगवान रामजन्मोत्सव, यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती की जाएगी। 11 अप्रैल सोमवार को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक ब्राह्मण भोज, कन्या भोजन, भंडारा होगा। 12 अप्रैल मंगलवार को शाम 5 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन हेतु नर्मदापुरम प्रस्थान करेगी।
इस वर्ष मुख्य यजमान अश्विन रितु गलराह पुरानी इटारसी रहेंगे। यज्ञाचार्य पं. रामगोपाल त्रिपाठी रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा यहां परिसर में यज्ञस्थल की साज-सज्जा की गई है। नौ दिनों तक पूरा परिसर मां शक्ति की भक्ति में डूबा रहता है। शहर के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों से हजारों श्रद्धालु यहां यज्ञ परिक्रमा और पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए पहुंचते हैं। पिछले 31 सालों से निरंतर यहां शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कल कलशयात्रा के साथ प्रारंभ होगा श्री शतचंडी महायज्ञ


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com