श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन 5 से, कल निकलेगी कलश यात्रा

श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन 5 से, कल निकलेगी कलश यात्रा

इटारसी। जीआरपी (GRP) थाने के सामने श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर (Shri Siddeshwar Shiv Mandir) में विश्व शांति एवं कल्याण के लिए श्री विष्णु महायज्ञ (Shri Vishnu Mahayagya) का आयोजन 4 से 8 मार्च तक होगा। पं. राम स्वरूप मिश्रा ने कहा कि श्री विष्णु यज्ञ के यज्ञ आचार्य पंडित अशोक भार्गव ( Pandit Ashok Bhargava) होंगे।

यज्ञ के लिए कलश यात्रा 4 मार्च को प्रात: 10 बजे निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए दोपहर 12 बजे यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे से पंचांग, गणेश पूजन एवं ब्राह्मण वरण होगा तथा यज्ञ मंडप में प्रवेश किया जाएगा।
5 मार्च शनिवार को प्रात: अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट की जाएगी एवं प्रतिदिन हवन दो समय होगा। प्रथम चरण प्रात: 8 से 12 तक एवं द्वितीय चरण दोपहर 2 बजे से साय काल 5 बजे तक होगा। उसके पश्चात प्रतिदिन आरती होगी। 8 मार्च गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति समापन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। जो भी दान दाता श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्री विष्णु महायज्ञ के लिए सामग्री या नगद राशि दान देना चाहते हो वह मंदिर परिसर में पंडित राम स्वरूप मिश्रा (Pandit Ram Swaroop Mishra), पं. दीपक मिश्रा (Pt. Deepak Mishra) को दे सकते हैं। आयोजन के संयोजक पं. दीपक मिश्रा ने बताया कि इटारसी शहर का प्रतिष्ठा प्राप्त विष्णु महायज्ञ रेल पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों, दानदाताओं के सहयोग से प्रतिवर्ष होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!