इटारसी। नयीदिल्ली में आयोजित अटल राष्ट्रीय अवार्ड में नर्मदापुरम की प्रतिभाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। समीपस्थ ग्राम पंचायत रामपुर की सरपंच रीना आशुतोष शरण तिवारी को दिल्ली में अटल राष्ट्रीय अवार्ड अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया। इस अवसर पर देश की अनेकानेक हस्तियां उपस्थित रही।

आत्मिक श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय मसीही अगुवा रेव्हरेंट डॉ. सुभाष पवार को भी अटल राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मार्च 1987 से 30 जून 1987 तक बैंगलोर में एक कलीसिया के पास्टर रहे। 1 जुलाई 1987 को मध्यप्रदेश के इटारसी स्थानांतरित हुए। सेंट्रल इंडिया थियोलॉजिकल सेमिनरी में उप-प्राचार्य के रूप में कार्य किया — 1 जुलाई 1987 से मई 2002 तक। बाइबल शिक्षक, उप-प्राचार्य, हिंदी मासिक पत्रिका सत्यदूत के सह-संपादक सहित अनेक पदों पर रहे। आत्मिक सम्मेलनों, अधिवेशनों और सेमिनारों में प्रचारक के रूप में सेवाएं दीं। जून 2002 से अब तक — Assembly of Christ Church, इटारसी में पास्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं।








