---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

10 जनवरी को लाड़ली बहनाओं के खाते में आएगी राशि

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Chief Minister Ladli Brahmin Yojana) अंतर्गत माह जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि 10 जनवरी को लाडली बहनाओं के खातों में जमा होगी। संचालनालय (Directorate), महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) की ओर से समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इस आशय की तैयारी के निर्देश दे दिये हैं।

संचालनालय से जारी आदेश पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत माह जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण निर्धारित तिथि 10 जनवरी 2024 को लाडली बहनाओं के खातों में होना है। उक्त भुगतान के संबंध में विस्तृत निर्देश संचालनालय द्वारा पूर्व में दिये जा चुके हैं।

प्रत्येक जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने जिले के पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र हितग्राहियों की सूची के आधार पर पोर्टल (Portal) में अपने लॉग-इन से ई-पेमेंट हेतु इलेक्ट्रानिक स्वीकृति आदेश एवं डिजीटली साइंड इलेक्ट्रानिक भुगतान आदेश पोर्टल के माध्यम से भुगतान हेतु बैंक को अनिवार्यत: प्रेषित करेंगे, जिससे कि बैंक द्वारा खाते में अग्रिम जमा राशि में से हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण 10 जनवरी 2024 को किया जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.