गर्म होते जाएंगे आने वाले दिन, मार्च में बेहद चुभने लगेगी धूप

गर्म होते जाएंगे आने वाले दिन, मार्च में बेहद चुभने लगेगी धूप

इटारसी। मार्च में धूप बेहद चुभने लगेगी। पारा शनै: शनै: ऊपर जा रहा है तथा आने वाले दिन गर्म होते चले जाएंगे। आज यहां का तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ है जो रविार तक 35 तथा अगले रविवार तक 36 हो जाएगा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 19 डिग्री रहा है, यानी रातें भी गर्म हो चली हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (weather department) के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है, शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। जबलपुर संभाग में तापमान सामान्य, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा है।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 खरगौन और दमोह में दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमानों में देखें तो नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 रीवा में दर्ज किया गया है।

मौसम संबंधी बेवसाइट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक आज 34 डिग्री तापमान रहा है। इटारसी में आज धूप खिली थी लेकिन रविवार से आसमान पर बादल छाये रह सकते हैं, गुरुवार को पुन: आसमान साफ रहेगा।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!