---Advertisement---

वंचित पात्र व्यक्तियों का सर्वे शीघ्र पूर्ण कर उन्हें लाभान्वित किया जाए

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन करें
  • – कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

नर्मदापुरम। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से आयोजन किया जाए ताकि सभी पात्रों तक कार्यक्रम का लाभ पहुंच सके। केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों का सर्वे शीघ्र पूर्ण कर उन्हें लाभान्वित किया जाए।

यह निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Narmadapuram Collector Neeraj Kumar Singh) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट (Collectorate) में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए। वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के जरिए कलेक्टर श्री सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आयोजित हेल्थ कैंप्स में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग (Screening) किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जनपद एवं निकायवार आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति एवं पूर्व में प्राप्त आयुष्मान कार्ड के वितरण की जानकारी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाने में संतोषजनक प्रगति न होने पर सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को व्यवस्थित कैंप आयोजित कर कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने स्वामित्व योजना एवं सीमांकन के प्रकरणों की तहसीलवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना में संतोषजनक प्रगति न होने पर कड़ी नाराजी व्यक्त की और सभी तहसीलदारों को योजनांतर्गत ग्राउंड ट्रूथिंग से लेकर अंतिम प्रकाशन तक समस्त कार्यवाही समय पर पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने सभी तहसीलदारों को सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ नवीन दर्ज प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के आधार बैंक खाता लिंक करने के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की भी निकायवार समीक्षा की गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.