---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है वर्षा, कहीं-कहीं गरज-चमक की भी संभावना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh,) के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक की भी संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल तो मौसम में काफी गर्मी महसूस की जा रही है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार प्रदेश के चंबल संभाग (Chambal Division) के जिलों के अलावा नर्मदापुरम (Narmadapuram), सीहोर (Sehore), राजगढ़ (Rajgarh), इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain) , आगर (Agar), मंदसौर (Mandsaur), नीमच (Neemuch), गुना (Guna), शिवपुरी (Shivpuri), ग्वालियर (Gwalior) और दतिया (Datia) जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। पिछले चौबीस घंटे के मौसम को देखें तो भोपाल तथा रीवा संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।

उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामानय से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमानों में शहडोल, सागर, नर्मदापुरम एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री मलाजखंड में दर्ज किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.