महिलाओं को रोजगार से जोडऩे दिया प्रशिक्षण, प्रशिक्षितों को प्रमाणपत्र मिले

महिलाओं को रोजगार से जोडऩे दिया प्रशिक्षण, प्रशिक्षितों को प्रमाणपत्र मिले

इटारसी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इंडियन ग्रामीण सर्विसेज एवं नई दिशायें नारी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में इटारसी की छात्राओं का प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र वितरण किये गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद के पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, नई दिशा नारी विकास समिति के संचालक राजेश चौहान, इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के क्षेत्र कार्यकारी, पिनाकी नायक ने छात्राओं को पर्यटन से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार से जुडऩे हेतु जॉब रोल तथा महिला उत्पीडऩ उन्मूलन के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इस परियोजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई दिशाए नारी विकास कल्याण समिति के माध्यम से 20 महिलाओं को फ्रंट ऑफिस के प्रशिक्षण का समापन किया। संचालन राजेश चौहान ने किया।

जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि महिलाओं को पर्यटन स्थल के आसपास क्षेत्र में रोजगार से जुडऩे के साथ-साथ महिला पर्यटक के लिए कैसे एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके इसी उद्देश्य के साथ मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा यह परियोजना पूरे 50 पर्यटन स्थल पर चलाई जा रही है। इसके माध्यम से महिलाएं आजकल पर्यटन स्थल के आसपास क्षेत्र में जिप्सी ड्राइवर गाइड रिसेप्शनिस्ट कुक आदि विभिन्न प्रकार के ट्रेड में जुड़कर रोजगार करने के साथ महिला पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण पैदा कर पा रहे हैं। साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के क्षेत्र कार्यकारी, पिनाकी नायक ने बताया कि जल्द ही डिजिटल मार्केटिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!