---Advertisement---

इटारसी रेलवे स्टेशन पर दो एस्केलेटर, चार लिफ्ट लगेंगी

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– मंडल रेल उपयोकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में मंडल के अनेक रेलवे स्टेशनों पर कार्य स्वीकृत
भोपाल/इटारसी। मप्र(MP) के प्रमुख रेल जंक्शन इटारसी ( Rail Junction Itarsi) में चार लिफ्ट (Lift), दो एस्केलेटर (Escalator), प्लेटफार्म (Platform) 6-7 पर कवर ओवर शेड (Cover Over Shed), प्लेटफार्म 1-2 पर कोच में भरने के लिए त्वरित जलभराव प्रणाली की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी भोपाल मंडल (Bhopal Division) की वर्ष 2022-23 के लिए गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (Divisional Rail User Advisory Committee) की प्रथम बैठक में दी गई। बैठक में होशंगाबाद रेलवे स्टेशन (Hoshangabad Railway Station) के प्लेटफार्म 1-2 पर कवर ओवर शेड की जानकारी भी प्रदान की गई। बैठक आज मंडल कार्यालय (Divisional Office), हबीबगंज (Habibganj) में मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में हुई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Divisional Railway Manager Saurabh Bandopadhyay) ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि भोपाल (Bhopal) एवं बीना स्टेशन (Bina Station) को पुनर्विकसित करने नामित किया है। भोपाल स्टेशन पर नये स्टेशन भवन एवं निशातपुरा टर्मिनल स्टेशन (Nishatpura Terminal Station) का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसके पूर्ण हो जाने से रेल यात्रियों को बेहतर सुविधायें प्राप्त होंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिये मंडल के 5 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाये जा रहे हैं।
श्री बंदोपाध्याय ने आगे कहा कि 6 जोड़ी नई गाडिय़ांं, 9 जोड़ी विशेष नई गाडिय़ां, इस वर्ष 14 गाडिय़ों में स्थाई/अस्थाई तौर पर कोच, 6 स्टेशनों 16 लिफ्ट (भोपाल-5, इटारसी-4, गुना-1, होशंगाबाद-2, विदिशा-2, बीना-2) तथा भोपाल, बीना एवं इटारसी स्टेशन पर 2-2 एस्केलेटर, भोपाल मंडल के 65 स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिये शौचालय का निर्माण एवं 8 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस प्रणाली (Coach Guidance System) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर कवर ओवर शेड का विस्तार एवं प्लेटफार्म सतह में सुधार का कार्य, भोपाल स्टेशन के पूर्व दिशा में दो पहिया वाहनों की पार्किंग के सरफेस में सुधार कार्य, संत हिरदाराम नगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 व 2 कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, संत हिरदाराम नगर एवं हरदा स्टेशनों पर कोच गाईडेंस प्रणाली व डिजिटल डिस्पले बोर्ड (Digital Display Board) का कार्य, गुना स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2/3 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, बीना स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के स्पान बदलने का कार्य, बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 व 3 के विस्तार का कार्य, इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6/7 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, होशंगाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, गंजबासोदा स्टेशन पर कवर ओवर शेड के विस्तार का कार्य, ब्यावरा-राजगढ़, मथेला, बरखेड़ा, मिसरोद स्टेशनों पर प्रथम फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य, विदिशा स्टेशन के द्वितीय प्रवेश की ओर विकास का कार्य, अशोकनगर एवं शिवपुरी स्टेशनों पर भवन, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, आदि के पुर्ननिर्माण एवं विकास का कार्य, भोपाल, रानी कमलापति, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचाई पर स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्य, महुगढ़ा स्टेशन पर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत पैदल पार पुल के निर्माण का कार्य, इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर कोचों में पानी भरने हेतु त्वरित जल भराव प्रणाली का कार्य एवं बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्मो पर कोचों में पानी भरने हेतु त्वरित जल भराव प्रणाली का कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं।
समिति की सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने पावर पाइंट के माध्यम से मण्डल की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं, अधोसंरचना के कार्य व मण्डल में चल रहे यात्री सुविधाओं के विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी बैठक में उपस्थित सदस्यों को दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों विष्णु अग्रवाल ने गुना-ग्वालियर रेलखंड के दोहरीकरण एव गुना-ग्वालियर के मध्य मेमू ट्रेन चलाने, डॉ. राजीव अग्रवाल ने बावडिय़ा कलॉ अंडर ब्रिज को शीघ पूर्ण करने व रानी कमलापति स्टेशन पर बैटरी चलित गाडिय़ों की संख्या बढ़ाने, कमलेश सेन ने भोपाल स्टेशन से राज्यरानी व विंध्याचल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने व झांसी-इटारसी पैसेंजेर को पुन: चलाने एवं सुनील आचार्य (श्रीवास्तव) ने बीना-गुना क्षेत्र के लिये लाइफ लाइन कही जाने वाली गाड़ी संख्या 51607/08-51609/10 पैसेंजर की सेवा बहाल करने व नागदा-बीना पैसेंजर को पुराने समय से चलाने आदि सुझाव दिये। बैठक में 5 सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में सुनील आचार्य को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति,पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के लिये चयन किया। बैठक के प्रांरभ में उपस्थित सदस्यों का जीवंत पौधा देकर स्वागत किया। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक-।। अरूण कुमार शर्मा एवं आभार प्रदर्शन जन सम्पर्क अधिकारी सूबेदार ने किया।
इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा/परिचालन) श्री योगेश कुमार सक्सेना, अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडमिन/सर्विस) श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) एके तोमर, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (संकेत) राव अभिषेक सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) अजय कुमार माथुर एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त दिग्विजिय सिंह एवं थाना प्रभारी (जीआरपी) दिनेश सिंह चौहान उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.