पैरा एम्प्यूटी दिव्यांग फुटबाल प्रतियोगिता में जिल से दो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

पैरा एम्प्यूटी दिव्यांग फुटबाल प्रतियोगिता में जिल से दो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

इटारसी। मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पैरा एम्पयूटी दिव्यांग फुटबॉल प्रतियोगिता 7 से 8 फरवरी 2024 को खेल परिसर सागर में आयोजित किया की गई। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम सहित प्रदेश के 15 जिलों के दिव्यांग खिलाडिय़ों ने भाग लिया। सागर में सभी दिव्यांग खिलाडिय़ों का मेडिकल चेकअप एवं पैरालम्पिक क्लासिफिकेशन डॉ. लखन लाल पटेल एवं डॉ. इनाम खान ने किया।

प्रतियोगिता के लिए 5 एक हाथ, 11 एक पैर दिव्यांग खिलाड़ी खेलने हेतु चयनित किए। इटारसी, जिला नर्मदापुरम् से विनीत कुमार यादव ग्राम सोनासावरी, इटारसी, कैलाश बारिवा पुरानी इटारसी, जिला नर्मदापुरम्, बाबूलाल यादव ग्राम नयागांव इटारसी,जिला नर्मदापुरम् ने भाग लिया। 23 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय स्तर पैरा एम्पयूटी दिव्यांग फुटबॉल प्रतियोगिता चखरी दादरी, हरियाणा में मध्यप्रदेश की टीम जाएगी। इटारसी के विनीत कुमार यादव एवं कैलाश बारिवा का मध्यप्रदेश टीम में चयन हुआ है।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!