UPDATE : संघ कार्य ही राष्ट्र कार्य है, इस हेतु संघ व्यक्ति निर्माण करता है

UPDATE : संघ कार्य ही राष्ट्र कार्य है, इस हेतु संघ व्यक्ति निर्माण करता है

इटारसी। संघ कार्य ही राष्ट्र कार्य है, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु संघ व्यक्ति निर्माण करता है। हिन्दू होने के नाते भारत की आधारभूत परिवार व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। परिवार व्यवस्था समस्त जीवन, जाति-पात की विषमताओं को पूर्ण रूप से मां नर्मदा में प्रवाहित कर देना है। यह बात डॉ दिनेश ने यहां गांधी मैदान में स्वयं सेवकों व बड़ी संख्या में उपस्थित हिंदू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही।

गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का प्रकट कार्यक्रम खचाखच भरी गैलरी में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विगत 15 दिन से इटारसी के ग्राम धुरपन के आशा महेंद्र शुक्ला जनजाति कन्या छात्रावास परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का प्रकट कार्यक्रम चल रहा था। इस वर्ग में 316 शिक्षार्थी शामिल हुए। इन्होंने अनेक प्रकार की विधाओं का शिक्षण प्राप्त किया और प्रकट कार्यक्रम में इन्हीं विधाओं का प्रदर्शन किया जिनमें शारीरिक कार्यक्रम जैस, समता, संचलन, दंड संचालन, दंडयुद्ध, नियुद्ध, पदविन्यास एवं गीत का प्रदर्शन शामिल था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन खंडेलवाल, अध्यक्ष उद्योग संघ इटारसी थे। इस दौरान शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकारी घनश्याम रघुवंशी, धन्नालाल दोगने, नर्मदापुरम, विभाग संघ चालक पवन अग्रवाल, नर्मदापुर जिला संघ चालक शामिल हुए। शिक्षा वर्ग के वर्ग कार्यवाह कदम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ता की कुशलता एवं व्यक्तित्व विकास हेतु वर्गों का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में मध्यभारत प्रांत में व्यवसायी समूह का संघ शिक्षा वर्ग 18 मई से 03 जून 24 तक इटारसी में चला है। इस वर्ग में शासकीय 16 जिलों, 80 खंडों एवं 12 मंडलों का प्रतिनिधित्व हुआ है। वर्ग में 248 स्थानों से स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। नर्मदापुर जिला प्रचार प्रमुख और वर्ग प्रबंधक मनोज राय ने 15 दिवसीय वर्ग में संपूर्ण व्यवस्थाओं की पूर्ति पर सेवा भारती धुरपन को भवन, गणमान्य नागरिकों द्वारा भोजन, निधि, यातायात, विधुत आपूर्ति, प्रकट कार्यक्रम हेतु गांधी स्टेडियम प्रांगण उपलब्ध कराने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!