- विधायक के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद
- नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी
इटारसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और पार्षद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से उनके आवास पर मिले।
यहां पर इटारसी नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, प्रस्तावित योजनाओं एवं अन्य मुद्दों पर उनकी चर्चा मंत्री भूपेंद्र सिंह से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को पुरानी इटारसी में निर्मित नए बस स्टैंड के लोकार्पण का आमंत्रण दिया। मंत्री ने लोकार्पण में आने का आश्वासन नगर पालिका अध्यक्ष को दिया है।
उल्लेखनीय है कि पुरानी इटारसी में बस स्टैंड निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जल्दी ही यह जनता को समर्पित होगा। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति गीता देवेंद्र पटेल, अमृता मनीष ठाकुर राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, नाजिया बैग, मीरा राजकुमार यादव, पार्षद जिमी कैथवास, ज्योति राजकुमार बावरिया, राहुल प्रधान, मनीषा कौर हनु बंजारा, शुभम गौर, कुंदन गौर, अमित विश्वास, राजेश्री रमेश धूरिया, मनीषा आशुतोष अग्रवाल, कीर्ति दुबे, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे सहित अन्य मौजूद थे।
विधानसभा की कार्यवाही देखी – भोपाल में भाजपा पार्षद दल ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ विधान सभा की कार्यवाही देखी और यहां अन्य मंत्रियों से मिले।