इटारसी। शिक्षा, अनुशासन, संस्कार ही वर्धमान ग्रुप ऑफ एजुकेशन (Vardhman Group of Education) का मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहता है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए आज वर्धमान परिवार (Vardhman Parivar) ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अपने विद्यार्थियों को गुरु (Guru) का महत्व बताने और समझने के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा सिखाये गए संस्कार अनुसार सभी गुरूओं का सम्मान किया।
सर्व प्रथम बच्चो ने अपने गुरुओं के पैर पखारकर तिलक लगाया तत्पश्चात श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर आरती भी की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरु के आदर में नृत्य तथा गीत भी प्रस्तुत किए। अपने शिक्षक सोनाक्षी अरोड़ा और जयंती रॉय के नेतृव में बच्चों ने कार्यक्रम तैयार किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
वर्धमान ग्रुप ने गुरु के सम्मान और संस्कार का महत्व बताया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com