---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में हुए विविध आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। केन्द्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में स्काउट एवं गाइड विभाग (Scouts and Guides Department) ने आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रभारी प्राचार्य संदीप जैन (Sandeep Jain) के संक्षिप्त वक्तव्य के पश्चात स्काउट एवं गाइड विभाग के प्रभारी स्काउट मास्टर अंकित पाण्डेय (Ankit Pandey) ने इस दिवस के इतिहास एवं मनाने की सार्थकता पर प्रकाश डाला।

विद्यालय की बुलबुल प्रभाग की बालिकाओं ने ‘स्पीक अप, स्पीक आउट’ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। गाइड छात्राओं का ‘बालिका बचाओ, बालिका पढ़ाओ’ नाटक कार्यक्रम का आकर्षण रहा। अनुराग मिश्रा (Anurag Mishra) ने पिता के जीवन में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता स्काउट मास्टर राजेश यदुवंशी एवं सचिन जैन ने करायी। कार्यक्रम की सफलता में स्काउट मास्टर श्री मीणा, डॉ. आशीष दीक्षित, कब मास्टर दिलीप मालवीय, सुखदेव धुर्वे एवं फ्लॉक लीडर अनिता शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.