---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

संयुक्त व्यापार महासंघ के वार्षिक वर्ष मिलन समारोह में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंघ (United Trade Federation) का नववर्ष मिलन समारोह स्थानीय जगदंबा मैरिज गार्डन (Jagdamba Marriage Garden) में शनिवार रात्रि हुआ। इस दौरान व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापारियों ने खुल कर बातें रखीं। बैठक में बाजार में पार्किंग (Parking) की समस्या अतिक्रमण, दुकानों की मरम्मत जैसे विभिन्न विषयों पर सभी ने अपने विचार रखे।

शहर के लगभग एक हजार से ज्यादा व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए। व्यापारी मिलन समारोह में संरक्षक सतीश बैसाखिया (Satish Baisakhiya), मेघराज राठी (Meghraj Rathi), राजेंद्र सोनी (Rajendra Soni), कर्मवीर गांधी (Karmaveer Gandhi), जयप्रकाश अग्रवाल (Jaiprakash Agarwal), कैलाश शर्मा (Kailash Sharma), दिनेश गोठी (Dinesh Gothi), संजय गुड्डू जैन (Sanjay Guddu Jain) की उपस्थिति में अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल (Deepak Harinarayan Agarwal), सचिव सम्मुखदास चेलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष लकी गुरुयानी, महामंत्री अर्जुन भोला मंचासीन थे। प्रतिवेदन सनी चेलानी ने, राजेंद्र अग्रवाल ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया।

कार्यक्रम में सदस्यता शहर प्रभारी को सम्मानित किया जिसमें विनोद कसार, विशाल अग्रवाल, लकी गुरयानी को सर्वाधिक सदस्य बनने पर सम्मानित किया। जनहित के कार्यों में ब्लड डोनर ग्रुप बनाने पर सहमति की गई एवं हर महीने कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित करने पर विचार पास किया गया। अतिक्रमण, पार्किंग की समस्या, नगर पालिका की दुकानों की मरम्मत व कच्ची से पक्की दुकानें करने एवं शहर में स्वच्छता अभियान चलाने पर भी खुलकर चर्चा की गई। संचालन उपाध्यक्ष धर्मेश सिंघई ने, आभार प्रदर्शन विनोद कसार ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.