---Advertisement---

हमें देश से भ्रष्टाचार को मिटाना है तो शिक्षित होना जरूरी है

By
On:
Follow Us

एसपीएम में सेंसिटाईजेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

होशंगाबाद। एसपीएम (SPM) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week) का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता सप्ताह (Awareness week) के दूसरे दिन सेंसिटाईजेशन जागरूकता कार्यक्रम (Sensitization awareness program) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विडियो कान्फ्रेंस (Video conference) के माध्यम से बीएनपी देवास (BNP Devas) एवं एसपीएम होशंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देवास से मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल (Chief General Manager Rajesh Bansal), अतिरिक्त महाप्रबंधक अशोक अरोरा (Additional General Manager Ashok Arora), डॉक्टर एस जारेड़ा (Dr. S. Jarera), वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी एवं देबास के 25 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। होशंगाबाद से अपर महाप्रबंधक व्ही एम ढाके व समस्त आफिस स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल के उद्धबोधन से हुआ। कार्यक्रम में अतिथि राम भास्कर पाण्डेय, ंशिक्षक शासकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायपुर द्वारा सेंसिटाईजेशन जागरूकता पर व्याख्यान दिया गया। उन्होने शिक्षा पर जोर देते कहा की हमें देश से भ्रष्टाचार को मिटाना है तो शिक्षित होना जरूरी है। तभी हम जागरूक बन पाएगे। पहल का यदि श्पश् को हटा दिया जाये तो हल बन जाता है। लेकिन हल को हल करने के लिए पहल की जरुरत होगी। सरकार जितनी हमें वेतन देती है उतना हमें काम करना चाहिए। समय की कीमत क्या होती है। भ्रष्टाचार मिटाने की शुरुआत हमें खुद से करना चाहिए। पहिले हम अपना सुधार करे फिर दूसरे को सुधारने की कोशिश करना चाहिए। भास्कर ने अपनी सरल भाषा में सेंसिटाईजेशन जागरूकता पर व्याख्यान दिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.