इटारसी। कई दिनों तक धूप-छांव और रिमझिम के बाद अगले 40 घंटों में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने के आसार हैं। 13 अगस्त, 2025 के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसून के रुख में तेजी आ सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि है कि अगले 24 घंटों के दौरान भिंड एवं दतिया जिले में पृथक स्थानों पर भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है। इसके अलावा रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल, भोपाल जिले नर्मदापुरम संभाग एवं बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास और शाजापुर जिले में बिजली के साथ गरज के साथ तूफान पृथक स्थानों पर होने की संभावना है।
रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग तथा छिंदवाड़ा में अनेक स्थानों पर, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना में कुछ स्थानों पर अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर में पृथक स्थानों पर खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास और शाजापुर जिले, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर एवं नीमच जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।









