इटारसी। श्रावण में बाबा अमरनाथ के दर्शन करने शहर और आसपास के हजारों भक्त जाते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक भक्तों का रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक में प्रारंभ हो गया है। प्रतिदिन करीब दस श्रद्धालु दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन करा रहे हैं। यह क्रम 20 जून तक चलेगा। अमरनाथ यात्रा 28 जून से प्रारंभ हो जाएगी।
कैलाश मानसरोवर के बाद दूसरा सबसे कठिन तीर्थस्थल श्री अमरनाथ धाम है जहां जुलाई माह में लाखों भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस कठिन धार्मिक यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कराती है। यह रजिस्ट्रेशन गत माह 25 अप्रैल से ही प्रारंभ हो गया है। नर्मदा संभाग के रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा इटारसी में किये जा रहे हैं। यहां ब्रांच मैनेजर सुधीर सिंह ने बताया कि पूरे संभाग से प्रतिदिन 10-12 पंजीयन हो रहे हैं। इनकी संख्या अभी तक करीब तीन सौ तक पहुंच गयी है। अभी यह कार्य आगामी जून माह की 20 तारीख तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन हेतु आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र चार फोटो एवं मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है।
बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए इटारसी से एक बड़ा जत्था शिवशक्ति सेवा मंडल के तत्वावधान में पहुंचता है। मंडल के अध्यक्ष भारतभूषण गांधी लच्छू ने बताया कि इटारसी से 14 जुलाई को अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होगी। बाबा बर्फानी की यह कठिन धार्मिक यात्रा वही भक्त कर सकते हैं जो शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ हों। अगर आपके मन में भी अमरनाथ यात्रा का विचार हो तो शीघ्र ही पंजाब नेशनल बैंक में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अमरनाथ दर्शन : तीर्थयात्रियों के पंजीयन शुरु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com