अटल राष्ट्रीय गौरव अलंकरण शिखर सम्मान का हुआ आयोजन

इटारसी। आज अटल राष्ट्रीय गौरव अलंकरण शिखर सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय मोदी आर्मी नारी तू नारायणी संस्था के सयुक्त तत्वावधान में कविवर भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम, गांधी स्टेडियम के सामने आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में देश का नाम विदेशों में रोशन करने वालो को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पूजन के साथ हुई। संस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति गीत नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे महामंडलेश्वर महाराज पूर्व केविनेट मंत्री गौ सम्वर्धन विचित्र महाराज, संजय नागर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय मोदी आर्मी, श्रष्टि उपाध्याय मिस इंडिया, दिलीप यादव प्रदेश अध्यक्ष मोदी आर्मी, धनीराम यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष,अनुराग देव गुप्ता जिला अध्यक्ष,विकास यादव जिला सदस्य,अनिल केवट जिला मीडिया प्रभारी,प्रदीप प्रजापति नगराध्यक्ष,नितिन वर्मा नगर महामंत्री,नगर मंत्री चंदू पराशर,मनोज अहिरवार,दीपक प्रजापति,रोहित प्रजापति,शिवा चौहान, अमित प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!