इटारसी। माता मंदिर अस्पताल परिसर में जनक आर्गेनिक आउटलेट का शुभारंभ किया गया। यहां डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अनिल सिंह के जैविक फार्म हाउस के उत्पाद को उपभोक्ताओं के लिए रखे गये हैं। अब ये उत्पाद प्रतिदिन जैविक की चाह रखने वाले उपभोक्ताओं को मिलेंगे।
यदि आपको जैविक उत्पाद की चाहत है तो माह के प्रथम रविवार को लगने वाले जैविक बाजार के अलावा अब हर रोज कुछ न कुछ आपको मिल ही सकता है। जैविक उत्पाद का एक आउटलेट अब माता मंदिर अस्पताल परिसर में प्रारंभ हो चुका है। आउटलेट के लिए डॉ. सुनीता सिंह लंबे समय से तैयारी कर रही थीं। यहां गेहूं, आटा, बेसन, तिल, मूंग और तुवर दाल, चना दाल जैसे अनाज उपलब्ध कराये जा रहे हैं तो गुड़, जैविक शहद, धनिया, सरसों, सेंधा नमक, मैथी दाना, हल्दी पावडर, मैथी आदि मसालों के अलावा सब्जियां भी उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके अलावा हर्बल दवा और अन्य जैविक उत्पाद भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अब हर दिन मिलेंगे जैविक उत्पाद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com