होशंगाबाद। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी मैदानी टीम को मजबूती देना शुरु कर दिया है। श्री नाथ ने पुराने कांग्रेसियों को सम्मान देने की दृष्टि से उनको बड़ी जिम्मेदारियां देना प्रारंभ कर दी है। आज जारी कांग्रेस के बीस जिलाध्यक्षों की सूची में होशंगाबाद जिला कांग्रेस में भी फेरबदल करके होशंगाबाद के वरिष्ठ नेता कपिल फौजदार को जिले की कमान सौंपी है।
इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 जिलों के अध्यक्षों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है। कपिल फौजदार की नियुक्ति के साथ ही लंबे समय से होशंगाबाद जिलाध्यक्ष बदलने की अटकलों पर भी विराम लग गया। श्री फौजदार के पूर्व सोहागपुर के पुष्पराज पटेल यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्री फौजदार की नियुक्ती पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कपिल फौजदार बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
For Feedback - info[@]narmadanchal.com