इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने काला सप्ताह के अंतर्गत डीजल लोको शेड में आज एक द्वारसभा का आयोजन किया गया। द्वारसभा में मंडल कार्यकारी अध्यक्ष केके शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष जावेद खान तथ मंडल संगठन सचिव राजू सिंह ने अपने उद्बोधन में एनपीएऊ तथा लार्जेस के संबंध में विस्तार से डीजल शेड के कर्मचारियों को विसंगतियों की जानकारी प्रदान की। मंडल स्तर पर काला सप्ताह समापन पर रेलवे कर्मचारियों तथा युवा कर्मचारियों को भोपाल चलने की अपील की।
डीजल लोको शेड की ओर से मजीद एम ने भी संबोधित किया। डीजल लोको शेड की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीजल शाखा सचिव घनश्याम दुगाया, अध्यक्ष मनोज रैकवार, कार्यवाहक अध्यक्ष सेमिश्वरराव, कोषाध्यक्ष अरविंद हनोतिया, अनुभव पाल, उमेश निगम, प्रदीप मांझी, राजेश मौर्य, फूलचंद कश्यप, सूर्यभान बारंगे, रमेश जालम, राजेश मौर्या, शरीफ अहमद तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
काला सप्ताह अंतर्गत की द्वारसभा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com