किया इंदिरा और पटेल को याद

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी ने आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दोनों नेताओं को याद किया। कांग्रेससियों ने न्यास कालोनी स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर दोनों महान नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
सरदार पटेल अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा जी का नाम रहेगा के नारे लगाये। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने इंदिरा एवं पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सम्राट तिवारी, नीलेश मालोनिया, चंचल पटेल, अमोल उपाध्याय, डॉ. लालताप्रसाद बस्तवार, नवीन मुरखेडिय़ा, चंदू दुबे, रौनक छाबड़ा, ब्रजेश सेंगर, अतुल तिवारी, राहुल दुबे, रोहित साहू, देवी मालवीय, गौरव दुबे, विनोद खरे, वैभव चौबे, अनुभव भदौरिया, अभिषेक साहू, सुशील बस्तवार, नरेंद्र चौरे, नीरज राठौर, शेख एजाज, ऋषभ, छोटू पटेल सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

रैली का किया स्वागत
कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा सरदार पटेल जयंती पर वाहन रैली का स्वागत नगर कांग्रेस ने किया। इस अवसर पर मधुसूदन यादव, नगर अध्यक्ष पंकज राठौर, सम्राट तिवारी, मयूर जायसवाल, जिला महामंत्री राजकुमार केलू उपाध्याय, अर्जुन भोला, सर्वप्रीत सिंह भाटिया चिम्पू, अमोल उपाध्याय, डॉ लालताप्रसाद बस्तवार, विक्रमादित्य तिवारी, प्रतीक मालवीय, गोल्डी बैस, रौनक छाबड़ा, ब्रजेश सेंगर, अतुल तिवारी, राहुल दुबे, रोहित साहू, अभिषेक चौबे, छोटू पटेल, नीरज राठौर, चानू भोला उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!