प्रमोद गुप्ता
पाथाखेड़ा। मनुष्य के मृत्यु के बाद लोगों को मृत्युभोज बंद करना चाहिए और मृत्यु भोज के स्थान पर पौधरोपण को महत्व देना चाहिए। जिससे क्षेत्र का पर्यावरण बना रहे और मौसम के अनुरूप बारिश होती रही। यह उद्गार थे बीएमएस के जिला पदाधिकारी सुदामा सिंह के। श्री सिंह पौधरोपण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि लगातार पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के सभी लोगों को आगे आकर पौधरोपण करना चाहिए साथ ही यह भी संकल्प लेना चाहिए कि हर परिस्थिति में पौधे की रक्षा करने उसका दायित्व बना रहे। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा से एके राम ने इस मौके पर कहा कि पौधरोपण करने के अलावा उसकी सुरक्षा करना सबसे बड़ा दायित्व होना चाहिए। पर्यावरण का संतुलन खराब होने की वजह से ही कहीं पर खूब बारिश हो रही है और कहीं पर पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र की जनता को पौधरोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री रंजीत सिंह ने बीएमएस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की पौधरोपण को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि हर छोटे बड़े दुख और सुख के कार्यक्रम में पौधों का रोपण अधिक से अधिक संख्या में किया जा सके। जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
बीएमएस कार्यालय में गुलमोहर आवला, आम, जाम, नीलगिरी, अशोक सहित आठ प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन बीएमएस के संयुक्त महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बीएमएस हर परिस्थिति में क्षेत्र के लोगों के साथ रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर रणधीर सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बीएमएस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
किया गया पौधारोपण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com