इटारसी। शहर के लोग मां की भक्ति के लिए गरबा और डांडिया में झूम रहे हैं। जगह-जगह गरबे किए जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर गरबे का आयोजन किया जा रहा है। जहां सैकड़ों युवा सज-संवर कर पहुंचकर गरबे का आनंद ले रहे हैं।
मां की भक्ति के इस पर्व पर सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा भी परशुराम भवन में गरबा नृत्य उत्सव जोर शोर से मनाया जा रहा है। पूरे समाज के लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में पहुंच रहे हैं। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती साधना दुबे के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय गरबा रास महोत्सव के दौरान रोचक कार्यक्रम भी हो रहे हैं जिसमें लकी गेम, प्रश्नमंच के अलावा प्रसाद वितरण भी होता है।
समाज की सदस्य श्रीमती उषा शुक्ला, इंदिरा तिवारी, गीता अग्रवाल, कुसुम तिवारी, पदमा शर्मा, सविता शर्मा, मीना शर्मा, अर्चना तिवारी, ज्योति शर्मा, प्रीति दुबे, योगिता तिवारी, मोना अवस्थी, रेणू दीक्षित, प्रवक्ता नीरू मिश्रा, पदमा लाटा आदि का कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

गरबा के साथ लकी ड्रा भी किया जा रहा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com