इटारसी। गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा ने जयस्तंभ चौक पर जलसेवा प्रारंभ की है। संरक्षक पाली जसपाल सिंघ भाटिया, प्रधान जसबीर सिंघ छाबड़ा के साथ ही राजिन्द्रर दुआ, राजा जुनेजा, नवनीत कोहली, भारतभूषण गांधी लच्छू सहित सभा के अन्य सभासदों की मौजूदगी में जयस्तंभ चौक पर ग्रीष्मकाल के लिए जलसेवा की शुरुआत की गई है। खास बात यह है कि इस जलसेवा में फिजिकल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है।
जयस्तंभ चौक पर गुरुसिंघ सभा ने नवतपा में अचानक गर्मी बढऩे यह जलसेवा की शुरुआत की है। इससे पहले सभा ने लॉक डाउन के दौरान गरीब लोगों के पेट भरने के लिए भोजन सेवा लंगर का अटूट आयोजन शुरु किया है। अब तक भूखे को अन्न की व्यवस्था कर रही सभा ने अब प्यासे को पानी भी उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है। जयस्तंभ पर आरओ वाटर केन में एक लंबा पाइप लगाया गया है। पाइप के दूसरे ओर प्यासा होगा और पहली तरफ से जलसेवक पानी की टोंटी खोलकर पानी देगा। इस तरह से पीने वाले और पिलाने वाले के बीच करीब छह फुट की दूरी रहेगी।
गुरुसिंघ सभा ने प्रारंभ की जलसेवा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









