इटारसी। जनपद पंचायत केसला के ग्राम चकपुरा (सिलवानी) में चल रही नव दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा में कथा वाचक सुश्री ऋतेश्वरी देवी दक्षिण तट आवलीघाट होशंगाबाद के मुखारविंद से छटवे दिन की कथा में सुन्दर पुष्पवाटिका प्रसंग, भक्ति भगवान का मिलन हुआ। जनक राजा द्वारा आयोजित धनुष यज्ञ में पधारे सभी राजाओं का अहंकार दूर करके प्रभु श्री राम ने धनुष भंग किया।
धनुष यज्ञ में कितने कितने बड़े बड़े राजा आये उनको बल का अभिमान था। श्री राम जी ने अभिमान रहित होकर धनुष भंग कर दिया क्योंकि कभी छोटे को छोटा नहीं समझना चाहिए। जैसे सूर्य छोटा होता है, उदय होते ही सारे अंधेरे को दूर कर देता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा छोटे बड़े का सम्मान करना चाहिए। इसी प्रकार श्री राम विवाह संपन्न हुआ। कथावाचक ने बताया कि जो भी श्री राम विवाह की कथा को श्रवण करता है उसके विवाह आदि कार्य मंगल होते हैं। यह कथा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
चारटेकरा में रामकथा में हुआ श्रीराम विवाह
For Feedback - info[@]narmadanchal.com