इटारसी। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की न्यास कॉलोनी स्थित प्रतिमा पर छत्री निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ। पार्षद कुलदीप रावत ने बताया कि सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने अपनी सांसद निधि से सरदार पटेल की प्रतिमा पर छत्री निर्माण कार्य हेतु डेढ़ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी जिसका आज भूमिपूजन किया, साथ ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर कुर्मी समाज के सदस्यों ने सांसद श्री सिंह का स्वागत अभिनंदन कर छतरी निर्माण हेतु सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने पर आभार माना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ सिंघल, कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष एनपी चिमानियां,सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवकिशोर रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सोनू दीक्षित, राजा तिवारी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल, राहुल सोलंकी, पार्षद यज्ञदत्त गौर, भाजपा नगर महामंत्री ऋषि दुबे, जनभागीदारी अध्यक्ष पंकज चौरे, जमना मेहतो, रमाकांत चौधरी, गोलू मालवीय, मनीष ठाकुर, मंटू ओसवाल, संदीप मालवीय, राकेश गौर, प्रदीप रैकवार, मनोज पोपली, सुयश ओसवाल, राजकुमार पटेल, अभिषेक मालवीय, शैलेश योना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
छतरी निर्माण का हुआ भूमिपूजन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com