दिव्यांगजनों को राशन सहायता प्रदान की

Post by: Manju Thakur

इटारसी। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर ने जानकारी मिलने पर आज नाला मोहल्ला के कुछ दिव्यांगजनों को राशन और आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी। इस सहायता के दौरान दिव्यांगजनों ने कहा कि वे निराश्रित नहीं हैं, वक्त आये तो पत्थर भी तोड़ सकते हैं। लॉक डाउन के कारण काम बंद है, फिर भी स्वाभिमान से जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहे थे।
इस दौरान मनीष सिंह ठाकुर को जानकारी मिली तो वे उनकी मदद करने पहुंच गये। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से एक-एक कर संपर्क कर उन्हें मदद स्वरूप राशन सामग्री का वितरण की। वे नाला मोहल्ला पहुंचे जहां ये सभी विकलांगजन दिन में एक बार जरूर मिलते हैं, सभी को उन्होंने उपहार स्वरूप ये राशन सामग्री प्रदान की।
दरअसल सभी दिव्यांगों का कहना था कि हम मेहनतकश हैं, निराश्रित नहीं परंतु सब कुछ बंद होने से मजबूर हो गए हैं। परंतु आपने हमारे स्वाभिमान की रक्षा कर मदद की पेशकश जिस भाव और स्वरूप में उपहार के रूप में की है, जिसे प्राप्त करने में हमें हर्ष और गर्व भी महसूस हो रहा है। सभी दिव्यांग सहायता लेने से पहले इनकार कर रहे थे लेकिन जब मनीष ठाकुर ने यह कहा कि मैं जानता हूं आप निराश्रित नहीं हैं, यह मदद मैं इसलिये कर रहा हूं कि जब आप सामथ्र्यवान हो जायें, तब किसी अन्य असहाय की मदद कर देना। मनीष ठाकुर की यह बात सुनकर सभी विकलांगों ने सहर्ष यह मदद स्वीकार कर उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!