इटारसी। पंजाबी महिला विकास समिति इटारसी ने सोमवार को दिव्यांगों के विद्यालय डॉक्टर एनीबेसेंट विशेष विद्यालय मालाखेड़ी होशंगाबाद में दो पंखे, गैस चूल्हा, 25 टिफिन बॉक्स, प्रदान किये।
इस दौरान दिव्यांग बच्चों को चॉकलेट, सेवफल एवं अन्य फलों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति की श्रीमती अमरजीत सलूजा, निशा सलूजा, रानी जुनेजा, मनीषा सेठी, मंजीत बिंद्रा, ऋतु अरोरा, पिंकी जुनेजा, कमलजीत छाबड़ा, रानी बवेजा, शीला सलूजा, सतनाम कौर सलूजा, मनमीत रजपाल, मनप्रीत जुनेजा, आदि उपस्थित थीं। डॉक्टर एनी बेसेंट विशेष विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता चौरे ने पंजाबी महिला विकास समिति की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पंजाबी महिला विकास समिति इटारसी की सदस्यों ने पहाडिय़ा पर पिकनिक की।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पंजाबी महिला समिति ने विशेष विद्यालय में सामग्री दी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com