पति ने पत्नी को मारे चाकू, ज़हर खाया, दोनों की मौत

इटारसी।  समीपस्थ ग्राम भट्टी में एक व्यक्ति ने अपनी से हुए विवाद में उसे चाकू मारे और बाद में खुद जहर खा लिया। दोनों को उपचार के लिए यहां डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पहले पत्नी की और बाद में पति की भी मौत हो गयी। पथरोटा पुलिस दोनों के परिजनों से मामले में बयान दर्ज कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भट्टी में सुरेश मेहरा 36 वर्ष का उसकी पत्नी विनीता मेहरा 32 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें अशोक ने विनीता को चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर बाद में खुद ने भी जहर खा लिया। दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर परिजन आए लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पथरोटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!