पुलिस थाना और पुलिस वाहनों को सेनेटाइज (sanitize) किया

पुलिस थाना और पुलिस वाहनों को सेनेटाइज (sanitize) किया

इटारसी। शहर में सेनेटाइजर (sanitizer) सर्विस प्रोवाइडर संस्था ‘जस्ट सेनेटाइज’ की ओर से सिटी थाना और पुलिस के वाहनों को सेनेटाइज किया गया।
संस्था फॉग मशीन से सेनेटाइज करती है। संस्था के संचालक सिद्धार्थ आर्य ने बताया कि हमारी संस्था डोर-टू-डोर  (Door to Door)सेवा करती है। घर, होटल्स, अस्पताल, टॉकीज, सरकारी और निजी आफिसेस या Fitness center, कहीं भी शहर में सेनेटाइजेशन की जरूरत हो तो हमारे यहां के अनुभवी लोग अत्यंत कम बजट में यह काम करते हैं। श्री आर्य ने बताया कि संस्था न सिर्फ सेनेटाइजेशन का काम करती बल्कि इस कोरोना संकटकाल में लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक भी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में संपूर्ण थाना परिसर और पुलिस के सभी वाहनों को सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सेनेटाइज किया है। उनकी योजना है कि आगामी समय में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कम से कम बजट में शहर को सेनेटाइज करें।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!