इटारसी। ब्राह्मण समाज की प्रमुख प्रतिनिधि संस्था बुंदेलखंडी जिझौतिया समाज का होली मिलन समारोह रविवार को सुहाग मैरिज हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया।
हिन्दू धर्म संस्कृति के प्रमुख होली के सभी समाज संगठन आपसी भाईचारे के साथ मना रहे हैं। इसी तारतम्य में बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण संगठन द्वारा इटारसी के सुहाग मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम प्रतिभावान बालिकाओं सौम्या परसाई एवं तनिषा दुबे के सुंदर नृत्य के साथ प्रारंभ हुआ।
समाज की प्रतिभावान महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से होली के गीतों की प्रस्तुति दी। आयोजन में एक 85 वर्षीय सामाजिक महिलाओं ने भी लोकगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों एवं समाजसेवियों का स्वागत शॉल एवं श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट करके किया। सम्मानित होने वालों में जयकिशोर दुबे, रवि तिवारी एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र ओझा के साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी शामिल थे।
समाज के प्रवक्ता सुभाष पटेरिया ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों के सामजिक जन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए जिसके चलते समाज को नई ऊंचाईयां प्राप्त हुई हैं। कार्यक्रम में समाज संगठन के अध्यक्ष अनिल दीवान, बृजकिशोद दुबे, संजीव रिछारिया, आनंद शुक्ला, राजेन्द्र दुबे, अशोक पुरोहित, महिला संगठन अध्यक्ष मंगला शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्यों का योगदान रहा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बुंदेलखंडी समाज ने मनाया होली मिलन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com