इटारसी। वृंदावन गार्डन में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक में हितग्राही संपर्क अभियान को लेकर मंडल प्रभारी सुनील राठौर ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम बूथ टोली द्वारा आयोजित करने, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर इस अभियान में जुडऩे संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि युवा टाउन का कार्यक्रम होशंगाबाद में है इसमें भी नव मतदाता को सम्मेलन में अपनी सहभागिता निर्धारित करना जैसे विषय बताये। मंडल अध्यक्ष डॉक्टर नीरज जैन ने पार्टी के संरचना के विषय में जानकारी देते हुए बूथ संयोजक एवं पार्टी के बूथ पर संपर्क प्रभारी की जानकारी बताते हुए विश्वास दिलाया कि मंडल इटारसी के अंदर हर बूथ पर पार्टी के द्वारा अपेक्षित कार्यक्रमों को जवाबदारी से पूर्ण किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव प्रभारी कल्पेश अग्रवाल मौजूद थे।
संचालन ऋषि दुबे ने आभार महामंत्री मुकेश मैना ने किया। बैठक में रामजीवन वर्मा, लीलाधर नामदेव, पूरन मेषकर, रेखा रैकवार, प्रिया मैना, पार्थ राजपूत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लियाकत अली, राजकुमार गालर, जेपी गालर, सतीश बत्रा, जसवीर छाबड़ा, राकेश जादव, संजय चौधरी, मनोज पोपली, आशीष मालवीय, मयंक मेहतो, ममता मालवीय, सीमा पांडे, यशोदा लाल, अशोक मालवीय, किशन मालवीय, अनवर अली, नफीस अहमद सिद्धकी, अयूब खान, कृष्कान्त शर्मा, शुभम ठाकुर, सौरव मेहरा, हेमंत वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बैठक में हितग्राही संपर्क अभियान की योजना बतायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com