इटारसी। लक्कडग़ंज स्थित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में सावन मास के पहले दिन से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके पार्थिव स्वरूप का पूजन एवं अभिषेक निरंतर किया जा रहा है।
इस अनुष्ठान को मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे के नेतृत्व में आचार्यगण पं. सत्येन्द्र पांडे एवं पं. पीयूष पांडे सफलतापूवर्क कर रहे हंै। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं। भगवान शिव का पूजन एवं अभिषेक किया जा रहा है। उनका पंचामृत स्नान कराया जा रहा है। श्मशान की माटी से पार्थिव स्वरूप का प्रतिदिन निर्माण होता है एवं अरब सागर और सात पवित्र नदियों के जल से भगवान का प्रतिदिन अभिषेक कराया जाता है। मुख्य आचार्य विनोद दुबे ने भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए बताया कि भगवान शिव की पूजा और साधना कृपा बरसाने वाली होती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा का हर कंकर शंकर बन जाता है और घर-घर में पूजा जाता है। भगवान शिव कैलाशवासी हैं किंतु हमारे प्रदेश पर उनकी बड़ी कृपा है। उज्जैन में महाकाल के रूप में और ओंकारेश्वर में ममलेश्वर के रूप में ज्योर्तिलिंग स्थापित है और प्रतिदिन हजारों भक्त इन दोनों ज्योर्तिलिंगों के दर्शन करने जाते हंै। देशभर के बारह ज्योर्तिलिंगंोंं के पार्थिव शरीर का पूजन एवं अभिषेक 2 अगस्त से प्रारंभ होगा तब तक प्रतिदिन भगवान शिव के काल्पनिक स्वरूप का प्रतिदिन पूजन एवं अभिषेक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव पूजन से सभी कष्ट दूर होते है। पूजन एवं अभिषेक के पश्चात प्रसाद वितरण किया। ज्ञात हो कि इटारसी में अच्छी बारिश के लिए प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान किया जाता है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भगवान शिव की पूजा कृपा बरसाने वाली होती है : आचार्य दुबे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com