होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद जिले की संगठनात्मक बैठक मंगलवार दोपहर पार्टी संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा 2019 चुनाव एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों ने रूपरेखा तय की। बैठक में जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
श्री जायसवाल ने बताया कि 29 दिसम्बर से पूर्व जिले के सत्रह मंडलों में पार्टी जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक के पूर्व जिले की चारों विधानसभाओं पर शत प्रतिशत विजय पर करतल ध्वनि से पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल मार्गदर्शन प्राप्त हो ऐसी कामना की। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बुन्देला, जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, बहादुर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, मृगेन्द्र मण्डलोई, सुरेश पटेल, प्रीति शुक्ला, मोनिका चौकसे, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, जिला मंत्री राजेश चौधरी, राममोहन राजपूत, होशंगाबाद नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पिपरिया नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, बाबई नपाप अध्यक्ष ओम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, डॉ. नीरज जैन, प्रतापसिंह राजपूत, आशुतोष तिवारी, आकाश रघुवंशी, निखिलेश चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मण्डलोई, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, भाजयुमो कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विचार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com